दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? दुनिया का सबसे अमीर आदमी

World Richest Man : एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं. दरअसल, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के खिताब को हासिल किया है, और ऐसा टेस्ला के शेयर प्राइस बढ़ने की वजह से हुआ है. दिसंबर 2022 में मस्क को दुनिया के सबसे अमीर आदमी के टाइटल पर से हटा दिया गया था, क्योंकि टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखी गई थी. उस समय एलन मस्क की जगा लुई वुइटन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे, लेकिन अब मस्क ने यह खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है. 


कितनी है एलन की नेटवर्थ?


एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. मस्क की नेटवर्थ अब 187 अरब डॉलर है.  साल की शुरुआत में नेटवर्थ 137 अरब डॉलर थी.  एलन मस्क सितंबर 2021 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में नजर आ रहे हैं. उनसे पहले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने सिंहासन संभाला हुआ था.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेनाइल इम्प्लांट क्या है?|| इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के लिए क्या करें||

karma| कर्म का फल जरूर मिलता है|| सच्ची बात| किसी को सताना नहीं चाहिए

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च क्या होता है? 2023